थानाध्यक्ष सुखपाल मान ने नशे के दुष्प्रभाव, साइबर क्राइम और यातायात नियमों के प्रति आमजनों को किया जागरूक
थानाध्यक्ष सुखपाल मान ने नशे के दुष्प्रभाव, साइबर क्राइम और यातायात नियमों के प्रति आमजनों को किया जागरूक
थौलधार (सुनील जुयाल)–थानाध्यक्ष छाम सुखपाल मान ने पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मैडंखाल एवं राजकीय इंटर कॉलेज नागराजा धार में छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

थानाध्यक्ष ने सर्वप्रथम शिक्षा के उद्देश्य के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी देते हुए बताया कि हमारे जीवन में शिक्षा का कितना महत्व है एवं शिक्षित होकर हमारे जीवन में किस प्रकार के परिवर्तन आते हैं और किस प्रकार के हमारे अंदर विचार प्रवेश करते हैं।
उन्होंने बताया कि शिक्षा से हम अपने जीवन का कठिन से कठिन लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं, इसलिए आज के युवा को उच्च शिक्षा की ओर अपना ध्यान देना चाहिए।

थानाध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आजकल हमारे देश में व्हाट्सएप एवं फेसबुक के माध्यम से अधिकतर साइबर क्राइम किए जा रहे हैं,जिससे बचने के लिए छात्र-छात्राओं को अपने स्मार्टफोन में अनावश्यक मोबाइल ऐप इंस्टॉल नही करने चाहिए एवं अननोन काॅल को रिसीव नहीं करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम के माध्यम से साइको टाइप के लोग लोगों को वीडियो कॉल एवं अन्य मैसेज के माध्यम से ब्लैकमेल करके पैसे एंठने का काम करते हैं।उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि इस प्रकार की घटनाओं के बारे में सभी लोगों को पुलिस से तुरंत शिकायत करनी चाहिए।

थानाध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि आपके साथ जो गलत करता है,उसका जवाब अपनी सुझबूझ एवं अपनी चतुराई व ताकत से देना है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि विभिन्न प्रकार के सोशल मीडिया साइटों से सभी लोगों को दूर रहना चाहिए एवं सोशल मीडिया में फेसबुक व्हाट्सएप आदि एपों पर अपनी प्राइवेसी सिर्फ पर्सनल रखनी चाहिए जिससे कि आप साइबर क्राइम का शिकार ना हो सके।
थानाध्यक्ष ने नशे के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी देते हुए कहा कि अपने घर एवं आसपास एवं युवाओं को नशा न करने के लिए जागरूकता फैलानी चाहिए एवं विभिन्न प्रकार के नशे से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक नुकसान के बारे में सभी छात्र-छात्राओं को समाज में जागरूकता से कार्य करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हमारे यहां अब शादी विवाह कार्यक्रमों में अधिकतर कॉकटेल पार्टी का प्रचलन ज्यादा हो रहा है जिसका बुरा असर आज के समाज की पीढ़ी एवं आने वाली पीढ़ी पर पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों को आप सभी युवाओं ने धीरे-धीरे बंद करवाना है।
थानाध्यक्ष ने यातायात के नियमों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आजकल लोगों के द्वारा बगैर हेलमेट के एवं नशे में वाहनों का संचालन किया जाता है जो की कानूनी अपराध है।
उन्होंने छात्र-छात्राओं को जानकारी देते हुए बताया कि बगैर लाइसेंस एवं बगैर हेलमेट व बगैर सीट बेल्ट के वाहन का संचालन करना बहुत बड़ी दुर्घटना को दावत देता है जिससे आप सभी को दूर रहने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि टू व्हीलर चालक हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें एवं फोर व्हीलर चालक सीट बेल्ट व यातायात के नियमों का पालन करें।
थानाध्यक्ष ने विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पहाड़ के बच्चे में जो स्टोमना होती है उसके माध्यम से पहाड़ का बच्चा स्पोर्ट से नेशनल लेवल में भाग लेता है,तो वह अवश्य उसे प्रतियोगिता में कामयाब होता है,इसका उद्देश्य है कि पहाड़ का बच्चा हमेशा तीन-चार किलोमीटर की रनिंग अपने विद्यालय आने-जाने में करता है,जिससे उसके अंदर काफी एक्टिविटी रहती है।
उन्होंने कहा कि जैसे मिलिट्री में मैराथन गेम आदि में पहाड़ के बच्चे इस प्रकार की एक्टिविटी से टॉप निकलते हैं।
उन्होंने छात्र-छात्राओं को मोटिवेशन करते हुए कहा कि जो बच्चे पठन-पाठन में थोड़ा कमजोर है वह बच्चे स्पोर्ट के क्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करें उन्होंने हिमा दास एवं नीरज चोपड़ा का उदाहरण देते हुए बच्चों को मोटिवेट किया है।
थानाध्यक्ष ने कार्यक्रम के अंत में फोर्स की सर्विस में जाने वाले बच्चों को कहा कि कभी किसी भी बच्चे को फोर्स से संबंधित सर्विस में जाने की इच्छा है तो वह किसी भी फोर्सेज अधिकारी से उसे बारे में जानकारी लेनी चाहिए।
उन्होंने पुलिस विभाग में होने वाले फिजिकल के बारे में भी छात्र-छात्राओं को जानकारी दी है।
अंत में थानाध्यक्ष ने विद्यालय के प्रधानाचार्य से निवेदन करते हुए कहा कि आप विद्यालय के माध्यम से छात्र छात्राओं को थाने एवं तहसील का भ्रमण जरुर कराये, जिससे बच्चों को प्रशासन की जानकारी सुचारू ढंग से मिल सके।
विद्यालय में भूतपूर्व सैनिक ब्लाक अध्यक्ष डा लाखीराम उनियाल के द्वारा निःशुल्क ब्लड ग्रुप सैम्पल का कैंप लगाया गया है। जिसमें लगभग 105 बच्चों का ब्लड ग्रुप सैम्पल लिया गया है।
इस अवसर पर पीटीए अध्यक्ष विनीत खंडूरी,एसएमसी अध्यक्ष सुनील जुयाल,भूत पूर्व सैनिक ब्लाक अध्यक्ष लाखीराम उनियाल, थानाध्यक्ष सुखपाल मान,हैड कांस्टेबल कुंवर वीर सिंह,कांस्टेबल गम्भीर सिंह तोमर,प्रधानाचार्य हेमचंद रमोला,प्रवक्ता विजेंद्र सिंह भण्डारी,अरविन्द तड़ियाल,नरेश कुमार,पी एल गोस्वामी,पंकज भट्ट,हरीश बंगवाल,दुर्गेश नौटियाल,राजमोहन रावत,संदीप बिष्ट,अनिता जाटव, सगिंता सेमवाल, रामेश्वरी देवी,बुद्धीलाल,आदि मौजूद रहे।
