थत्यूड़ में भाजपा किसान मोर्चा के ग्राम परिक्रमा यात्रा के लाइव प्रसारण कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह पुंडीर
थत्यूड़ में भाजपा किसान मोर्चा के ग्राम परिक्रमा यात्रा के लाइव प्रसारण कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह पुंडीर
थत्यूड़- टिहरी गढ़वाल के थत्यूड़ में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के ग्राम परिक्रमा यात्रा के लाइव प्रसारण से शुभारंभ किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह पुंडीर, विशिष्ट अतिथि ज़िले के प्रभारी जगमोहन सिंह चंद उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा निहाल सिंह रावत ने की।

प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह पुंडीर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है। सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं के प्रचार- प्रसार के लिए किसान मोर्चा ग्राम परिक्रमा यात्रा आज से शुरू करने जा रही है। यात्रा में प्रत्येक जिला और मंडल स्तर पर टोली बनाई जाएगी प्रत्येक टोली प्रतिदिन लगभग पांच गांव में संपर्क करेंगे। किसानों के उत्थान के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे, ताकि कोई भी लाभार्थी योजना के लाभ लेने से वंचित न रह जाए। लाइव कार्यक्रम मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के शाकंभरी देवी के मंदिर से प्रसारित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा राजकुमार चाहर सांसद ने संबोधित किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष भाजपा पृथ्वी सिंह रावत, उपाध्यक्ष किसान मोर्चा प्रताप सिंह राणा, जिला महामंत्री ज्योति बर्थवाल, मंडल अध्यक्ष बचन सिंह रावत ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में कार्यालय प्रभारी किसान मोर्चा कृष्णा राठौर, श्याम सिंह चौहान, रमेश लेखपाल, जैनेंद्र प्रसाद, वीरेंद्र राणा, शोभना देवी, सुनीता देवी, हीरामणि गौड़ उपस्थित रहे।
