थाना दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक ने नैनबाग के पंतवाड़ी में सुनी जनसमस्याएं
थाना दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक ने नैनबाग के पंतवाड़ी में सुनी जनसमस्याएं
नैनबाग (शिवांश कुंवर)- टिहरी एसएसपी आयुष अग्रवाल के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी और थानाध्यक्ष कैम्पटी ने थाना दिवस के अवसर पर नैनबाग के पंतवाड़ी में उपस्थित जन प्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, वरिष्ठ नागरिकों, आम जनमानस को थाना दिवस के अवसर पर समस्याएं सुनी गई।
जागरूकता और संवेदनशीलता कार्यक्रम
थाना दिवस के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को यातायात नियमों के पालन, नशा उन्मूलन, साइबर अपराधों की रोकथाम, महिला एवं बाल सुरक्षा, तथा नए आपराधिक कानूनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले आर्थिक, सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा हेतु 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) तथा 1098 (बाल हेल्पलाइन) पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।
थाना कैम्पटी में स्थापित महिला एवं शिशु सहायता पटल पर नियुक्त महिला पुलिस अधिकारी से मोबाइल अथवा अन्य माध्यमों से सीधे संपर्क करने हेतु आमजन को प्रेरित किया गया।
साथ ही, उत्तराखंड पुलिस एप एवं गौरा शक्ति एप के उपयोग की जानकारी दी गई तथा सोशल मीडिया (व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि) के सुरक्षित उपयोग हेतु जागरूक किया गया। नागरिकों को साइबर फ्रॉड या वीडियो कॉल ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 पर कॉल करने की सलाह दी गई।
थाना दिवस में उपस्थित सभी लोगों से सुझाव प्राप्त कर पुलिस कार्यप्रणाली में समावेश करने का आश्वासन दिया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा जनसहभागिता के माध्यम से “पुलिस–जन सहयोग” की भावना को सशक्त करने पर बल दिया।
