उत्तराखंडथौलदार 

तहसील दिवस कंडीसौड़ में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने रखी समस्याएं, जिला पंचायत सदस्य सुनील प्रसाद जुयाल ने उठाए मुद्दे 

तहसील दिवस कंडीसौड़ में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने रखी समस्याएं, जिला पंचायत सदस्य सुनील प्रसाद जुयाल ने उठाए मुद्दे 
कंडीसौड़- तहसील दिवस कंडीसौड़ में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुनील जुयाल ने अपने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को प्रशासन के सामने रखा। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय निवासियों ने अपनी अपनी समस्या रखी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की कई सड़कें जर्जर स्थिति में हैं, जिससे आवाजाही में कठिनाई होती है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण ग्रामीणों को छोटी-छोटी जांच और इलाज के लिए भी दूर दूर तक भटकना पड़ता है। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कंडीसौड़ में 15 दिन में एक बार अल्ट्रासाउंड एवं अन्य जांच सुविधाओं को नियमित रूप से उपलब्ध कराने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट, और आवारा गायों एवं जंगली जानवरों व बंदरों से होने वाले नुकसान की समस्या को भी गंभीरता से उठाया।
तहसील दिवस में अनुपस्थित विभागीय अधिकारियों के वेतन रोकने के एसडीएम कंडीसौड़ ने दिए निर्देश।  कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उप जिलाधिकारी (एसडीएम) कंडीसौड़ ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए।  उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा।
तहसील दिवस में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और प्रशासन से अपनी-अपनी मांगें रखी।
इस अवसर पर जेष्ठ प्रमुख थौलधार कनिष्ठ प्रमुख थौलधार खण्ड विकास अधिकारी,खंड शिक्षा अधिकारी थौलधार,थानाध्यक्ष छाम,भाजपा मंडल अध्यक्ष थौलधार, कानूनगो कंडीसौड़, राजस्व उप निरीक्षक बिजेंद्र रमोला एवं सभी विभागीय अधिकारी व कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *