उत्तराखंड

विधायक प्रीतम सिंह पंवार और जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सुभाष रमोला ने 300 किसानों को वितरित किया ऋण 

विधायक प्रीतम सिंह पंवार और जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सुभाष रमोला ने 300 किसानों को वितरित किया ऋण

थत्यूड़- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के सपनों को जिला सहकारी बैंक टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष सुभाष रमोला साकार कर रहे हैं।  सुभाष रमोला ने अब तक सहकारिता विभाग से ऋण वितरित कर लोगों की आजीविका बढ़ा रहे हैं। वहीं आज विकासखंड मुख्यालय थत्यूड़ के ब्लॉक सभागार में दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान योजना के अंतर्गत 0% ब्याज पर 300 किसानों को 3 करोड़ का ऋण वितरित किया गया। इस अवसर पर धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने कहा कि भाजपा सरकार सहकारिता के क्षेत्र में किसानों के हित में कहीं लाभकारी योजनाएं चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा पहली बार किसानों की आजीविका में सुधार के लिए 0% ब्याज पर किसानों को बकरी पालन मुर्गी पालन भैंस पालन व होमस्टे के द्वारा भी स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सुभाष रमोला ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से पूरे टिहरी जिले में सबसे ज्यादा बिना ब्याज का ऋण जौनपुर ब्लाक के किसानों को वितरित किया गया है। किसानों की आय को दोगुना करने के लिए केन्द्र और राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है।

इस अवसर पर विगत दिवस नई दिल्ली से G20 की बैठक से लौट कर आयी शोभना देवी का शॉल भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सीता रावत, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मीरा सकलानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष पृथ्वी सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह राणा, जयपाल कैरवाण, सुनील सेमवाल, विनीता रावत, सोबत रावत, सचिव महाप्रबंधक सहकारिता संजय रावत, सुरेंद्र पाल, शाखा प्रबंधक जिला सहकारी बैंक शैलेंद्र जोशी, मयंक बन्धानी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *