पिथौरागढ़–मुनस्यारी मार्ग पर कार दुर्घटना, तीन युवकों की मौत
पिथौरागढ़–मुनस्यारी मार्ग पर कार दुर्घटना, तीन युवकों की मौत
पिथौरागढ़- पिथौरागढ़ से दुखद खबर सामने आ रही है जहां पिथौरागढ़- मुनस्यारी मार्ग पर बंगापानी के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कार दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना मिलते ही जौलजीबी थानाध्यक्ष प्रदीप यादव और मुनस्यारी कोतवाली प्रभारी नीरज चौहान पुलिस बल और SDRF टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पुलिस के अनुसार दुर्घटना में लक्ष्मण सिंह (30) निवासी धुरातोली मुनस्यारी, अंकित पांडेय (30) निवासी पिथौरागढ़ और आयुष पंत (26) निवासी टकाना की मृत्यु हो गई। आयुष पंत को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं देवेंद्र भट्ट (25) निवासी उत्सव गृह इस हादसे में घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
