उत्तरकाशीउत्तराखंड

उत्तरकाशी: झाला गांव में Thank You Nature अभियान बना मिशाल, बच्चों ने गांव में चलाया स्वच्छता अभियान  

उत्तरकाशी: झाला गांव में Thank You Nature अभियान बना मिशाल, बच्चों ने गांव में चलाया स्वच्छता अभियान  
 
उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)-  उत्तरकाशी जिले के सीमांत हर्षिल घाटी के झाला गांव में चल रहा Thank You Nature अभियान अब नन्हें कदमों की प्रेरणा बन गया है। छुट्टियों में घर लौटे छोटे-छोटे बच्चों ने गांव और आसपास फैले प्लास्टिक कचरे को एकत्र कर डस्टबिन में डालते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।
इस पहल से प्रभावित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम के 114वें एपिसोड में झाला गांव के युवाओं द्वारा शुरू किए गए इस अभियान की सराहना की थी। अब बच्चों की सक्रिय भागीदारी इसे और खास बना रही है। वीडियो में बच्चे स्वयं सफाई करते और बाइट के माध्यम से समाज को जागरूक करते नजर आते हैं।
ग्राम प्रधान और युवक मंगल दल इस अभियान को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं, जिससे सीमांत क्षेत्र में प्रकृति संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त समाज की ओर नई चेतना जग रही है। Thank You Nature अभियान आने वाली पीढ़ी में पर्यावरणीय संवेदनशीलता और सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *