उत्तराखंड

 BIG BREKING NEWS- उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल का छोर टूटा, टनल में कई मजदूरों के फंसे होने की सूचना 

BIG BREKING NEWS- उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल का छोर टूटा, टनल में कई मजदूरों के फंसे होने की सूचना 

उत्तरकाशी- ब्रह्मखाल यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव तक निर्माणाधीन टनल का एक छोर(सिलक्यारा की तरफ) से आज  प्रातः में अचानक टूट गया है। जिसमें सिफ्ट चेंजिग के दौरान 40 के करीब मजदूर अन्दर फंस गये है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी द्वारा तुरन्त मौके पर पहुँच कर राहत एवं बचाव कार्यों की कमान संभाली गयी है। SP उत्तरकाशी के नेतृत्व में पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, फायर, आपातकालीन 108 व निर्माणाधीन टनल में कार्यदायी संस्था NHIDCL की मशीनरी मौके पर बोरवेलिंग व टनल खुलवाने का कार्य कर रहें।

टनल में मजदूरों के लिये पर्याप्त ऑक्सीजन सिलेंडर होना बताया जा रहा है। एक और ऑक्सीजन पाइप भी टनल के अंदर पहुंचा दिया गया है। टनल के अंदर सभी मजदूर सुरक्षित हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *