उत्तरकाशीउत्तराखंड

चार धाम– यमुनोत्री यात्रा रूट पर SP उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी ने स्वयं संभाली यातायात और सुरक्षा व्यवस्था की कमान, यात्रियों के साथ बनाया समन्वय 

 

चार धाम– यमुनोत्री यात्रा रूट पर SP उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी ने स्वयं संभाली यातायात और सुरक्षा व्यवस्था की कमान, यात्रियों के साथ बनाया समन्वय 

 

उत्तरकाशी (वीरेंद्र नेगी)–यमुनोत्री धाम यात्रा रूट यातायात व पुलिस व्यवस्थाओं को बनाने के लिए SP उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी ने यमुनावैली में पहुंचकर यमुनोत्री धाम यात्रा रूट पर यातायात व सुरक्षा की कमान संभाली । ट्रैफिक के व्यवस्थित संचालन तथा जाम से निपटने के लिये वह आधी रात को स्वयं रोड पर उतरकर यातायात व पुलिस व्यवस्थाओं को देखा।

 

उनके द्वारा सम्बंधित अधिकारियों व पुलिस जवानों को को अलर्ट मोड पर रखकर तीर्थंयात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने के निर्देश दिये गये। वह यमुनोत्री हाइवे पर स्यानाचट्टी के पास जाम को क्लियर करवाकर, यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के क़वायद में लगे रहे। उनके द्वारा तीर्थ यात्रियों से वार्ता कर धैर्य बंधाया गया।

 

 

यमुनोत्री धाम में ज्यादा संख्या में यात्री आने के कारण यमनोत्री में भीड़ ज्यादा हो गई है. उन्होने कहा अभी जंहा जो यात्री जंहा है. वहीं रहे. जिससे यात्रा में कोई परेसानी यात्री को ना हो सके.यमनोत्री के मार्ग संकरे व सवेदनशील स्थानों पर यात्रियों की सुविधा तथा सुरक्षा को देखते हुये पुलिस गेट व वन वे सिस्टम से यातायात को नियंत्रित कर रही है इसलिये श्रद्धालुओं को थोड़ी बहुत जाम की स्तिथि का सामना करना पड़ रहा है। जाम में फंसे श्रद्धालुओं के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा रसद आदि की लगातार व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *