उत्तराखंडक्राइमराष्ट्रीय

रिलायंस ज्वैलरी शोरूम लूट प्रकरण में मुख्य अभियुक्त अभिषेक को साहेबगंज बिहार से किया गिरफ्तार 

रिलायंस ज्वैलरी शोरूम लूट प्रकरण में मुख्य अभियुक्त अभिषेक को साहेबगंज बिहार से किया गिरफ्तार 

 

रायगंज (पश्चिम बंगाल) के रिलायंस ज्वेलरी शोरूम में हुई 30 करोड़ की डकैती में भी शामिल था अभियुक्त अभिषेक

 

दून पुलिस द्वारा पश्चिम बंगाल पुलिस को दी गई थी रायगंज मे हुई घटना के अभियुक्तों की जानकारी

 

दून पुलिस की हिरासत में अभियुक्त अभिषेक से पश्चिम बंगाल पुलिस ने की अपनी घटना की विस्तृत पूछताछ 

 

 

देहरादून- राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई लूट की घटना की में  बिहार में मौजूद पुलिस टीमों ने कल की रात को राजेपुर थाना साहेबगंज, जिला मुजफ्फरपुर से घटना में शामिल एक मुख्य अभियुक्त अखिलेश उर्फ अभिषेक उर्फ गांधी निवासी ग्राम बसंतपुर थाना बांझपट्टी जिला सीतामढ़ी बिहार, उम्र 24 वर्ष को एक स्कॉर्पियो वाहन सहित पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया । पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से देहरादून में की गई घटना की विस्तृत पूछताछ की गई ।

प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक द्वारा रायगंज पश्चिम बंगाल में रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई 30 करोड़ रु0 कीमत की ज्वैलरी डकैती की घटना में भी अपनी अहम भूमिका होना बताया, जिसके आधार पर पश्चिम बंगाल पुलिस को अभियुक्त की गिरफ्तारी व रायगंज मैं हुई घटना की पूर्ण जानकारी व घटना मैं  शामिल अभियुक्तों के संबंध में जानकारी दी गई।

दून पुलिस द्वारा जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल  पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा बिहार पहुँचकर दून पुलिस की हिरासत में अभियुक्त अभिषेक से रायगंज में डकैती की घटना के संबंध में  पूछताछ की गईं। अभियुक्त अभिषेक को आज ट्रांजिट रिमांड हेतु बिहार में माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। दून पुलिस द्वारा उनकी घटना के अनावरण में महत्वपूर्ण सहयोग देने के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा सराहनीय और धन्यवाद किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *