उत्तराखंड

उत्तरकाशी में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

 

उत्तरकाशी में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

उत्तरकाशी (जयप्रकाश बहुगुणा)- जिलाधिकारी उत्तरकाशी के निर्देशन में माह दिसम्बर 2023 में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के लिए प्रस्तावित प्रशिक्षण कार्यक्रम की श्रृंखला में विकास खण्ड भटवाड़ी के राजकीय इंटर कॉलेज मानपुर मे एक दिवसीय आपदा संबंधी,त्वरित खोज बचाव, मॉक अभ्यास एवं जन-जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) उत्तरकाशी के तत्वावधान में मस्तान भंडारी मास्टर ट्रेनर,DDMA के नेतृत्व में OR एस.डी.आर.एफ. उजेली,अग्निशमन उत्तरकाशी एवं क्यूआरटी के सहयोग से प्रशिक्षण सफलतापूर्वक दिया गया।

जिसमें विद्यालय के 105 छात्र-छात्राओं/ कार्मिकों को आपदा से पूर्व, आपदा के दौरान, आपदा के पश्चात,भूकंप, बाढ़,बदल का फटना,त्वरित बाढ़,आग बूझने के तरीक़े,रैपलिंग,जुम्मारिग, इंप्रोवाइज इस्ट्रेचर मेकिंग,सेटेलाइट फोन संचालन विधि,प्राथमिक उपचार/ सी.पी.आर, खोज बचाव उपकरणों आदि सम्बन्धित जानकारी के साथ जनपद आपातकालीन / राज्य आपातकालीन के टोल फ्री नंबर की जानकारी और विद्यालय परिसर के सुरक्षित स्थान एवं निकासी मार्गो की भी जानकारी प्रशिक्षण के दौरान दी गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रधानाचार्य श्री ललित मोहन भट्ट एवं विद्यालय के अन्य कार्मिक भी उपस्थित रहे। आपदा प्रबंधन अधिकारी उत्तरकाशी देवेंद्र सिंह पटवाल द्वारा बताया गया कि माह दिसम्बर 2023 मे विभिन्न विद्यालयों राजकीय इण्टर कॉलेज मानपुर/ सौरा/ श्रीकालखाल / बडेथ/ डुण्डा/ फोल्ड/ मातली, राजकीय हाईस्कूल संगलाई/ नाल्ड/ दिखोली में उक्त प्रशिक्षण संचालित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *