उत्तरकाशीउत्तराखंड

बसूंगा गांव में रंग लाई शराबबंदी की मुहिम, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने महिलाओं का सम्मान कर फैसले की करी सराहना 

 


बसूंगा गांव में रंग लाई शराबबंदी की मुहिम, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने महिलाओं का सम्मान कर फैसले की करी सराहना 

उत्तरकाशी (वीरेंद्र नेगी)- बीते दिनों उत्तरकाशी के नजदीकी गांव बसूंगा के ग्रामीणों ने आम बैठक कर शादी, व्याह व चुड़ाकर्म जैसे कार्यक्रमों मे शराबबंदी का प्रस्ताव पास किया था, जिस उपरांत बैठक के बाद हुई पहली शादी सादगी व पौराणिक रीति के साथ संपन्न हुई।  ग्रामीणों की इस अभिनव पहल पर अपने गांव पहुंचे पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने भी ग्रामीणों की जमकर सराहना की व ऐसे फैसले को सामाजिक समरसता के लिए जरूरी बताया। बसूंगा पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण का भी पैतृक गाँव है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि वे पहले से ही शादी ब्याह में फिजूल खर्च व शराबबंदी के खिलाफ रहे है, जिसकी शुरुआत उनके गाँव से ही होना उनके लिए भी गौरवान्वित करने वाला है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से इस मुहिम को पूरे क्षेत्र में लागू करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *