टी कैफे में लगी आग, सामान जलकर खाक
टी कैफे में लगी आग, सामान जलकर खाक
उत्तरकाशी (वीरेन्द्र नेगी)– कल रात करीब 8.30 बजे मनेरी डैम झरने के पास स्थित एक टी-कैफे मे अचानक से आग लगी। सूचना मिलने पर फायर स्टेशन उत्तरकाशी और कोतवाली मनेरी की टीम मौके पर पहुंची, फायर व पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के आग पर काबू पाया गया।
टी कैफे में आग बार्सू निवासी अरविन्द पंवार के शॉप मे लगी, जिससे कैफे मे रखा सारा सामान जल गया। किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
