प्रतिबंधित लकड़ी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
प्रतिबंधित लकड़ी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
उत्तरकाशी पुलिस ने एक कार से प्रतिबंधित लकड़ी की तस्करी कर रहे दो युवकों को पकड़ा है। पुलिस ने कार से 308 नग प्रतिबंधित कांजल काठ की लकड़ी के बरामद किए हैं। क्योंकि मामला लकड़ी से जुड़ा था इसलिए पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई के लिए वन विभाग को प्रतिबंधित लकड़ी पकड़े जाने की सूचना देकर तस्करों को वन विभाग के हवाले कर दिया है। वन विभाग तस्करों के खिलाफ संबंधित कार्रवाई के प्रयास में जुट गया है। उत्तरकाशी के एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए लगातार क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश सभी थाना चौकी प्रभारी को दिए गए हैं। इसी कड़ी में डुंडा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत चेकिंग के दौरान कार से प्रतिबंधित लकड़ी के साथ दो तस्करों को पकड़ने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। आरोपियों ने बताया कि वह लकड़ी चोरी छिपे जंगल से कटकर सहारनपुर बचने के लिए ले जा रहे थे। आरोपियों की पहचान साजिद और पृथ्वी निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
