लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की जल्द होगी रणनीतिक बैठक
लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की जल्द होगी रणनीतिक बैठक
पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि लोकसभा चुनाव कार्य योजना की दृष्टि से होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राज्यसभा सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत बाजपेई, प्रदेश प्रभारी, राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम और सीएम पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहेंगे । जिसमें 2024 लोकसभा चुनाव की सभी पांच सीटों को 75 फ़ीसदी मतों के साथ जीतने के लिए रणनीतिक बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। इसमें केंद्र और राज्य के नेताओं के प्रवास तय करने, स्टार प्रचारकों एवं सांगठनिक पदाधिकारियों की रैली, कार्यक्रम, क्षेत्र समाज और वर्ग विशेष के प्रतिनिधियों को आमंत्रण, स्थानीय और राष्ट्रीय चुनावी मुद्दों का चयन करना हो इस पर मंथन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि बैठक में प्रदेश के सभी मंत्रियों, सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों एवं सभी सांसद समेत प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे । इन तमाम बिंदुओं को लेकर सभी से विस्तारपूर्वक चर्चा की जाएगी और उनसे सुझाव भी लिए जाएंगे। बैठक के निष्कर्षों का लोकसभा चुनावों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
