उत्तराखंड पुलिस का फेसबुक पेज हुआ हैक, मामले में जुटी एसटीएफ और साइबर पुलिस
उत्तराखंड पुलिस का फेसबुक पेज हुआ हैक, मामले में जुटी एसटीएफ और साइबर पुलिस
देहरादून- उत्तराखंड पुलिस का आधिकारिक फेसबुक पेज हैक हो गया है। वहीं एसटीएफ और साइबर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। साइबर अपराधियों ने उत्तराखंड पुलिस का फेसबुक पेज का पासवर्ड और लॉगिन आईडी हासिल कर प्रोफ़ाइल पिक्चर बदल दी। पुलिस का लोगो हटाकर एक युवती की अश्लील फोटो लगाई गई। वहीं पुलिस की सोशल मीडिया टीम ने डीपी को बदल दिया । एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल और साइबर पुलिस की टीम जांच में जुट गई है।
