उत्तराखंड

सिल्क्यारा टनल हादसा- बचाव कार्यों में प्रशासन का सहयोग करने के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध- पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण 

सिल्क्यारा टनल हादसा- बचाव कार्यों में प्रशासन का सहयोग करने के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध- पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण 

 

उत्तरकाशी (वीरेंद्र नेगी)- उत्तरकाशी के सिल्क्यारा टनल में फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने मे प्रशासन द्वारा संचालित राहत व बचाव कार्यों का जायजा लेने उत्तराखंड कांग्रेस की ओर से दो वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक गंगोत्री विजयपाल सजवाण और पूर्व विधायक राजपुर राजकुमार घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल पहुँच कर जिलाधिकारी से बात की, जिस पर उनके द्वारा बताया गया कि प्रशासनिक टीमें पूरी ताकत के साथ राहत एवं बचाव कार्यों मे लगी है, फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए हर मुमकिन कोशिश की जा रही है।

इस दौरान पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण और राजकुमार ने संयुक्त बयान में कहा कि इस कठिन समय में हम सब बचाव कार्यों में प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है, किंतु सफल रेस्क्यू होने के उपरांत घटना की जांच के लिए भी सम्बन्धित एजेंसी/विभागों की लापरवाही उजागर होनी आवश्यक है। आखिर जो 40 जिंदगी टनल मे कैद है। उनके इस हाल के लिए कोई तो जवाबदेह होना जरूरी है। इस दौरान टनल मे फंसे कर्मियों के परिजनों से भी मिले उनसे बातचीत की व उन्हें ढांढस बंधाया। इस कठिन समय में हम टनल में फंसे श्रमिकों के परिजनों के साथ मजबूती से खड़े हैं। ईश्वर जल्द से जल्द उन्हें बाहर निकालने मे मदद करें। इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शूरवीर रांगड़, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कैंतुरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *