उत्तरकाशी :चिन्यालीसौड़ क्षेत्र की देवडोली पहुंची भद्रकाली के मोल्डा थान, सैकड़ों श्रद्धालु रहे मौजूद
जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट /उत्तरकाशी
उत्तरकाशी जनपद की गंगा घाटी के चिन्यालीसौड़ -बड़ेथी क्षेत्र से दक्षिण काली मैया की देवडोली श्रद्धालुओं, पुजारियों सहित अपनी अग्रज माँ भद्रकाली के दर्शन करने व आशीर्वाद लेने के लिए भद्रकाली थान मोल्डा पहुंची !जहाँ माँ भद्रकाली की पावन डोली ने अपने सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ दक्षिण काली का भव्य स्वागत सत्कार किया !माँ भद्रकाली के थान मोल्डा में दोनों देव डोलियों की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई !जिसके बाद भव्य रूप से मेले का आयोजन किया गया, तथा पारम्परिक देवी गीत पर श्रद्धालुओं ने रासु नृत्य किया, देर शाम को चिन्यालीसौड़ बड़ेथी क्षेत्र से आई देव डोली को माँ भद्रकाली ने अपने गंतब्य के लिए विदा किया !इस अवसर पर भद्रकाली के माली पुजारी देव प्रसाद बहुगुणा, बुधिराम बहुगुणा, कुलानन्द बहुगुणा, प्रमोद बहुगुणा, रामप्रसाद बहुगुणा, राजाराम बहुगुणा चिन्यालीसौड़ बड़ेथी से देवी के पुजारी परशुराम बडोनी, ऋषभ बडोनी व भद्रकाली थोक के यशवंत रावत, लखपत भंडारी,रविंद्र भंडारी, प्रेम सिंह नेगी, जगवीर सिंह, अर्जुन सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य खांसी, दीवान सिंह चौहान, सोबत सिंह चौहान,करम चंद चौहान, पुरोहित महिमानंद तिवाड़ी, नीलम दास, रजन दास, श्यामलाल, जयवीर दास, रमेश दास, यशोब कुमार,पूर्व प्रधान श्रीमती विनीता चौहान, सुरेंद्र बहुगुणा , जबर सिंह चौहान, विनीता, सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे !
