गंगोत्री विधानसभा की हुई बैठक, कई मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा
बैठक से पूर्व पार्टी का ध्वज फहरा कर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् गा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी शांति प्रसाद भट्ट ने कहा.भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर 1885 में व्योमेश चन्द्र बनर्जी से लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे तक का गौरवशाली इतिहास है, हमारे नायकों ने अनेकों जन आंदोलन कर जेल की सजा काटी पर स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई को नहीं छोड़ा, और उन्हीं क्रांतिकारी नायकों के संघर्ष से हमें आजादी मिली, हम स्वतंत्रता संग्राम के उन सभी नायकों को भावपूर्ण स्मरण कर नमन करते है।
हमारे नायकों ने केवल आजादी ही नहीं दिलाई बल्कि एक शानदार लोक कल्याणकारी संविधान भी दिया। कांग्रेस जब जब सत्ता में रही तब तब जनकल्याण के कार्य हुए जिनमें एम्स से लेकर आईआईटी, आईआईएम, चंद्रयान से लेकर मेट्रो तक परमाणु से लेकर अनेकों युद्धपोत, लड़ाकू विमान दिए है, बैंकों के राष्ट्रीयकरण से लेकर देश भर में कृषि कार्य से लेकर उद्योगों को स्थापित किया है।
आज देश प्रदेश में निरंकुश सरकारे है, इनके राज काज में महिलाएं सुरक्षित नहीं है, अंकिता भंडारी की जघन्य हत्या से लेकर उन्नाव तक का वृत्तांत आप देख ही रहे है, हम अगले एक सप्ताह में गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र की सभी 179 पोलिंग बूथों पर अपने BLA 2 की शत प्रतिशत नियुक्त कर देंगे। इस कार्य के लिए BLA 1 सुधीर पंवार को पार्टी ने नियुक्त किया, जो पूरी विधानसभा क्षेत्र में मंडलम और वरिष्ट नेतागणों के परामर्श से अगले एक सप्ताह में संपन्न कर देंगे”
कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत ने उपस्थित कांग्रेसजनों का स्वागत करते हुए, प्रभारी का शाल भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया, और पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी उपस्थित कांग्रेसजनों को बधाई शुभकामनाएं दी, प्रभारी महोदय को आश्वस्त किया कि गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में सम्पूर्ण 179 पोलिंग बूथों पर एक सप्ताह में BLA 2 की नियुक्ति पूर्ण कर ली जाएगी, इसका विस्तृत ब्यौरा बैठक में रखा, साथ ही पार्टी के कार्यक्रमों की रूपरेखा भी बैठक में प्रस्तुत की।
वरिष्ट अधिवक्ता आनंद सिंह पंवार और पूर्व अध्यक्ष नागेन्द्र जगुड़ी ने कहा कि वर्तमान में भाजपा की सरकार बेशर्मी से कार्य कर रही है, न तो महिलाएं सुरक्षित है, न बेराजगारों को रोजगार मिल रहा है, पेपर लीक से लेकर, अंकिता भंडारी की हत्या तक, शराब माफियों से लेकर अवैध खनन तक में लिप्त इस सरकार में आकंठ भ्रष्टाचार हुआ है, भाजपा ने देव भूमि को कलंकित किया है, हर उत्तराखंडी को शर्मसार किया है, रोज रोज नए नए खुलासे हो रहे किंतु दिल्ली से लेकर देहरादून तक भाजपा मौन है।
महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष/पूर्व अध्यक्ष प्रभावती गौड़ एवं गायत्री सेमवाल ने कहा सच्ची गंगा माई होली त चांदी घाट आली, अर्थात कांग्रेस ने देश की सेवा की, आजादी की लड़ाई लड़ी इसलिए आप कड़ी सब मेहनत करे जीत आपके चरण चूमेगी, भाजपा से लोग त्रस्त हो चुके है। NCRB के आंकड़े कह रहे है उत्तराखंड में महिला हिंसा के अपराध बढ़े है, जनता कांग्रेस को चाह रही है, आप सब जनजागरण करिए, पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध होकर कार्य करें, हमारी शुभकामनाएं है।
युवा नेता अभिषेक जगुड़ी के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने प्रभारी शान्ति प्रसाद भट्ट और जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत के समकक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, अभिषेक जगुड़ी ने सभी बहनों का धन्यवाद ज्ञापित कर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में महिलाओं को एकत्र करने का आहवान किया ।
पूर्व जिलाध्यक्ष मनमोहन शाह ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव बैठक में रखे , तो बी एल घलवाण ने अपने विराट अनुभव से पार्टी कार्यकर्ताओं में खूब जोश भरा.ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विजेंद्र नौटियाल ने कहा.”स्थापना दिवस पर बधाई देकर संगठनात्मक गतिविधियों पर फोकस करते हुए अपना संबोधन रखा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत, पूर्व अध्यक्ष नागेन्द्र जगुड़ी, पूर्व अध्यक्ष मनमोहन शाह सुधीर पंवार बीएलए प्रथम प्रभावती गौर(पूर्व उपाध्यक्ष महिला आयोग),गायत्री सेमवाल (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष),विजय सेमवाल (पूर्व नगर अध्यक्ष),विजेंद्र नौटियाल जिलाध्यक्ष OBC, आनंद सिंह पवाँर, बीएल घलवान, सूर्य बल्लभ नौटियाल, कविता जोगेला (पूर्व सभासद),कमलेश मेहता, मधु रावत,मनोज पवाँर (ब्लॉक अध्यक्ष),अभिषेक जगूड़ी, डालेब सिंह नेगी, जीतम रावत ,गौरव उनियाल (एडवोकेट),सुधीश पवाँर, बीएलए प्रथम आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अनीता गुसाई,क्षेत्र पंचायत सदस्या ग्राम पंचायत डांग,सजना देवी,संतोषी देवी,सविता गुसाईं,ललिता गुसाईं,कुसुम गुसाईं,माया देवी भट्ट,जयमिला गुसाईं, राकेश गुसाईं,गणेश भट्ट,तनुज सिंह,दिनेश महर,ललित मोहन नौटियाल,हेमंत नौटियाल,राम सिंह गुसाईं,नूरिशा शाह,सरिता शाह सहित कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
