विधायक चैम्पियनशिप ट्रॉफी: विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान ने किया विधानसभा स्तरीय खेल खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ
उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)- खेल महाकुंभ 2025 के अंतर्गत विधायक चैम्पियनशिप ट्रॉफी के तहत विधानसभा स्तरीय खेलों का मंगलवार को गंगोत्री विधानसभा की खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत शुभारम्भ क्षेत्रीय विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान ने किया।
जबकि पुरोला में खेल मैदान पुरोला में आयोजित विधानसभा स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुभारम्भ विधायक पुरोला के द्वारा किया गया। गौरतलब है कि जनपद 23 दिसम्बर से न्याय पंचायत स्तर से खेल महाकुंभ का आरम्भ किया गया था।

इस अवसर पर विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि इस तरह की खेलकूद प्रतियोगिता में युवाओं को ई- कल्चर से प्ले ग्राउंड ओर ले जाने का माध्यम से है। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस भी क्षेत्र में आपकी रूचि है उसे पाने के लिए लक्ष्य निर्धारण कर अभी से लक्ष्य को पाने के लिए कठिन मेहनत करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंचायत स्तर से प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रयासरत है। ताकि अच्छे खिलाड़ी तैयार किये जा सके। विधायक चौहान ने कहा कि विधायक चैम्पियनशिप एवं सांसद चैम्पियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करने टीमों के लिए भी सरकार के द्वारा पुरस्कार की घोशणा की गई है। उन्होने प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण भी किया।इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संदीप राणा ने कहा कि विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी के अन्तर्गत अण्डर 14 एवं 19 आयुवर्ग के बालक बालिकाओं की एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, वालीबाॅल, मुर्गा झपट एवं पिट्टू आदि खेलकूद प्रतियोगितायें आयोजित की जा रही है। आज अण्डर 14 बालिकाओं की एथलेटिक्स 60 मी0 बालिका दौड़ में खुशीपाल ने प्रथम, शिया ने द्वितीय तथा गुंजन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि 600 मी0 बालिका दौड़ में पलक कालरा, पूजा एवं दिब्यांशी ने क्रमश प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं लम्बीकूद में खुशीपाल नन्दनी एवं सुहानी ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर प्रमुख डुण्डा राजदीप परमार, प्रमुख भटवाड़ी ममता पंवार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रवेशचन्द्र पैन्यूली, समाजसेवी सुकेश नौटियाल, मानवेन्द्र राणा, निर्णायक षूरवीर सिंह पडियार, गिरीश असवाल, सोबन सिंह राणा, षूरवरी मार्ताेलिया, राजवीर रांगड़, दीपक सेमवाल खेल प्रशिक्षक राकेश कलूड़ा, विनोद भण्डारी, राकेश मिश्रा, सुनील गुसांई, हेमलता सेमवाल, शिला पंवार आदि मौजूद थे।
