उत्तराखंड

 जागरूकता शिविर में छात्र छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी 

 जागरूकता शिविर में छात्र छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी 

विकासनगर- वरिष्ठ सिविल जज/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के निर्देश पर प्राविधिक कार्यकर्ता संध्या के द्वारा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पश्चिमी वाला विकास नगर सड़क सुरक्षा पखवाड़े के चलते हुए एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों को यातायात के नियमों की जानकारी दी गई।

 

 

प्राविधिक कार्यकर्ता संध्या ने कहा कि  छात्र-छात्राओं को सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग, वाहन की गति को नियंत्रित सहित ट्रैफिक सिग्नल के बारे में भी विस्तृत जानकारी भी दी गई। इसके साथ नशे के दुष्परिणामों, साइबर क्राइम की भी जानकारी दी गई। इस दौरान एसिड अटैक पोक्सो एक्ट के बारे में भी चर्चा की गई। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाली निशुल्क विधिक सेवा के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर अध्यापिका भावना चौधरी, कमला नंद, अध्यापक विजय जगलान एमआर सती रमेश रावत सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *