उत्तरकाशी के 66 वर्ष पूर्ण, विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़े जनपद- पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण
उत्तरकाशी के 66 वर्ष पूर्ण, विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़े जनपद- पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण
उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी) – 24 फरवरी 1960 को अस्तित्व में आया हमारा जनपद उत्तरकाशी आज अपनी गौरवशाली यात्रा के 66 वर्ष पूर्ण कर चुका है। पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि हिमालय की गोद में बसा यह जनपद आध्यात्मिक, पर्यटन, शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में निरंतर प्रगति करते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। राज्य निर्माण के पश्चात उत्तरकाशी ने आध्यात्म, पर्यटन, शिक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। चारधाम यात्रा विशेषकर गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की दिव्यता ने इस जनपद को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित किया है।यह उपलब्धियां जनप्रतिनिधियों, प्रशासन एवं समस्त जनमानस के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
वहीं भविष्य में इस जनपद को और विकास की ओर ले जाना सभी जनप्रतिनिधियों और समस्त जनता का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। आने वाले समय में जनपद को अधिक साक्षर और युवा वर्गो को बढ़ावा देने कि आवश्यकता हैं।
