संविधान दिवस पर राईका नैनबाग में गूंजा राष्ट्रगीत
संविधान दिवस पर राईका नैनबाग में गूंजा राष्ट्रगीत
नैनबाग (शिवांश कुंवर): सरदार सिंह रावत राजकीय इण्टर कॉलेज नैनबाग में संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम जिसमें सर्वप्रथम सामूहिक वंदे मातरम गायन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा और विशिष्ट अतिथि के रूप में रामदयाल शाह जिला पंचायत सदस्य तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिभावक संघ अध्यक्ष धीरेंद्र पंवार द्वारा की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. चंद्रशेखर नौटियाल ने समस्त अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नारायण सिंह राणा ने कहा कि संविधान देश का ऐतिहासिक दस्तावेज है। अक्सर हम सभी संविधान में प्रदत्त अधिकारों की बात करते हैं लेकिन कर्तव्यों की नहीं देश का प्रत्येक नागरिक अपना कार्य ईमानदारी से करें लगातार गिरती नैतिकता एवं अपने दायित्व के प्रति लापरवाही संविधान में प्रदत अधिकारों की बात करना कर्तव्यों को भूल जाना यह एक बड़ा संकट है ।यदि नैतिकता खत्म हो रही है तो दुनिया का कोई संविधान कुछ नहीं कर सकता उन्होंने छात्र छात्राओं को देश प्रेम की भावना को अपने अंदर समाहित करने की बात कही।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉo चंद्रशेखर नौटियाल ने समस्त अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज देश के नागरिकों को संविधान के मूल्यों के आधार पर चलने की आवश्यकता है। तभी देश विश्व में अग्रगण्य होगा हमें देश सेवा से ओत-प्रोत होना पड़ेगा। इस अवसर पर मनोज सिंह नेगी कैलाश सिंह रावत यशवीर रावत काशी विश्वनाथ,अतुल नौटियाल, मोनिका रानी, अनामिका बहुगुणा,शोभा,राय सिंह रावत,विपिन सकलानी, योगेन्द्र,कुलवीर रावत, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
