वन महोत्सव के तहत नैनबाग के ग्राम द्वारगढ़ में लगाए विभिन्न प्रजातियों के पौधे
वन महोत्सव के तहत नैनबाग के ग्राम द्वारगढ़ में लगाए विभिन्न प्रजातियों के पौधे
नैनबाग (रोशन वर्मा) – वन विभाग ने वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत नैनबाग के ग्राम द्वारगढ़ में ग्रामीणों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। वन सरपंच रमेश सिंह रावत ने बताया कि वन क्षेत्र रेंजर अमिता थपलियाल, उपवन क्षेत्र अधिकारी जतन दास और वन बीट अधिकारी गीता राणा के निर्देश पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। उन्होंने बताया कि “एक पेड़ लगाना सौ पुत्रों के समान है”। यह न केवल पर्यावरण की रक्षा करता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवनदायिनी धरोहर भी बनता है। भाजपा नैनबाग मंडल के अध्यक्ष नरेश पंवार ने बताया कि वृक्षारोपण इसलिए जरूरी है क्योंकि जब हम पेड़ पौधे लगाएंगे तो ही शुद्ध हवा आएगी, जिससे स्वच्छ हवा आएगी और हम स्वस्थ रहेंगे।
इस अवसर पर महावीर पंवार, राय सिंह रावत, जगत सिंह, जयवीर पंवार, कैलाश पंवार, सोबन, सूरत, दयाल सिंह, गोबर सिंह, अर्जुन सिंह, हुकम सिंह, नवीन रावत, जयवीर रावत, मेहर सिंह, स्वराज, अनूप पंवार, नागेन्द्र रावत, गुड्डू शाह, गजेंद्र वर्मा, खेम चन्द शाह, विकास पंवार, विक्रम वर्मा, मोहन कुमार, विनोद वर्मा, हरिवर्मा, राजेन्द्र वर्मा, दरानू वर्मा, सोबत, लवली, अंजलि रावत, लक्ष्मी, उर्मा, रिंकी, सोनी, अमीषा रावत, सीना, रीना और सीमा उपस्थित रहे।
