नेपाल में देवेंद्र चमोली को मिला विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
नेपाल में देवेंद्र चमोली को मिला विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
नेपाल- नेपालगंज के वाटिका अभिनन्दन प्रेक्षागृह मे अंतरराष्ट्रीय विश्व प्रतिभा सम्मान समारोह में विश्व की पहली ” प्रश्नोत्तरी रामायण ” को विश्व प्रतिभा सम्मान नेपाल के कृषि एवं वन और वातावरण मंत्री बादशाह कुर्मी ने विशाल भव्य कार्यक्रम में प्रदान किया।
शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल ने नेपालगंज के वाटिका प्रेक्षागृह मे अंतरराष्ट्रीय विश्व प्रतिभा सम्मान समारोह में उत्तराखंड से प्रकाशित ” विश्व की प्रथम दस हजार प्रश्नोत्तरी रामायण ” के शोधकर्ता देवेन्द्र चमोली को ” विश्व प्रतिभा सम्मान ” नेपाल सरकार के कृषि और भूमि व्यवस्था मंत्री भंडारी लाल अहीर, वातावरण मंत्री बादशाह कुर्मी ने प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो, मेडल, अंगवस्त्र, रुद्राक्ष माला और नेपाली टोपी पहनाकर सम्मानित किया कहा कि वे नेपाल के स्कूलों के वाचनालयों मे प्रश्नोत्तरी रामायण उपलब्ध करायेंगे, ताकि बच्चों को रामायण की सामान्य जानकारी सुगमता से प्राप्त हो सके । मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री के सहकर्मी डा . जसभाई पटेल ने कहा महर्षि वाल्मीकि, गोस्वामी तुलसीदास और रामानन्द सागर के बाद रामायण विद्या में ज्ञान बांटने वालों में देवेन्द्र चमोली की यह कृति राष्ट्र की धरोहर के रूप में होगी और रामायण की अक्षुणता के लिए प्रश्नोत्तरी रामायण संजीवनी का काम करेगी। संस्था के अध्यक्ष आनन्द गिरी मयालू ने कार्यक्रम की अध्यक्षता कर विभिन्न राज्यों से आये साहित्यकारों का स्वागत किया। उन्होंने प्रत्येक साहित्यकार के जीवन परिचय और कृति पर प्रकाश डालते हुए समस्त साहित्यकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में रामायण की चौपाईयों पर वातावरण राम मय हो गया था। कार्यक्रम का सफल संचालन आचार्य खेमचंद यदुवंशी शास्त्री ने किया। देवभूमि उत्तराखंड से प्रकाशित विश्व की प्रथम प्रश्नोत्तरी रामायण को विश्व पट्टल पर विश्व प्रतिभा सम्मान मिलने पर शोधकर्ता देवेंद्र चमोली को भाषा मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक प्रीतम पंवार, विधायक खजानदास और विधायक शक्ति लाल शाह ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।