ब्लॉक डुंडा में कूड़ा वाहन बना शॉपीस, छ: माह से सफाई कर्मी को नहीं मिल रहा वेतन
ब्लॉक डुंडा में कूड़ा वाहन बना शॉपीस, छ: माह से सफाई कर्मी को नहीं मिल रहा वेतन
उत्तरकाशी- उत्तरकाशी जिले के विकास खंड डुंडा बाजार स्थित गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे व् वीरपुर मार्केट में कूड़े का ढेर प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता दिख रहा है. जिला पंचायत द्वारा सफाई की व्यवस्था उपलब्ध होने के बावजूद सही उपयोग न होने से सड़क किनारे व् वीरपुर गाँव में गंदगी का अंबार जमा है. जबकि कूड़ा निस्तारण के लिए एक वाहन भी उपलब्ध की गयी है जो ब्लॉक के गेट में शॉपिस बनकर खड़ा है।
जिला पंचायत द्वारा लगाए गए सफाई कर्मचारी को पिछले छः माह से वेतन नहीं दिया गया हैं. बिना संसाधन के सफाई कर्मी जैसे तैसे कार्य करते दिख रहे हैं. कूड़े कि गाड़ी भी शॉपीस डुंडा ब्लाक में शॉपीस बनी पड़ी हैं. भूतपूर्व प्रधान द्वारा सफाई के नाम से बजट को किस तरह ठिकाने लगाया लगा. वो भी देखने को मिल रहा हैं।
यहीं से खंड विकास अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार व तमाम अधिकारी आते जाते है उनके आंखों से ये ओझल बना है. चारधाम यात्रा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस मार्ग से गुजरते हैं. देवभूमि की पवित्र पहचान और प्राकृतिक सुंदरता को देखने आने वाले श्रद्धालुओं के सामने इस तरह का दृश्य राज्य की छवि को धूमिल करता है।
उत्तराखंड की सुंदरता विश्वभर के पर्यटकों को आकर्षित करती है. लेकिन वीरपुर डुंडा बाजार का यह कूड़ा ढेर न केवल स्थानीय स्वच्छता पर प्रश्न खड़े करता है.बल्कि स्वास्थ्य व पर्यावरण के लिए भी खतरा है.जनता का कहना है कि यदि प्रशासन समय पर कार्रवाई नहीं करता तो पर्यटन और धार्मिक यात्रा दोनों की छवि पर गहरा असर पड़ेगा. स्वच्छता के नाम पर सर्फ बजट को ठिकाने लगाने का कार्य किया जा रहा हैं.
