उत्तरकाशीउत्तराखंड

विकास भवन स्ट्राइकर बनी हेल्थ कप 2025 की विजेता 

विकास भवन स्ट्राइकर बनी हेल्थ कप 2025 की विजेता 

उत्तरकाशी- हेल्थ कप 2025 क्रिकेट टूर्नामेंट के प्रथम संस्करण के अन्तर्गत मनेरा स्टेडियम उत्तरकाशी मे आज फाइनल मैच हेल्थ वॉरियर और विकास भवन स्ट्राइकर के बीच खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए विकास भवन स्ट्राइकर ने हेल्थ वॉरियर को 8 विकेट पर 152 रनों का लक्ष्य दिया। हेल्थ वॉरियर की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी।

 

विकास भवन स्ट्राइकर की ओर से आशीष रावत द्वारा 49 रनों की पारी खेली गई जिन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। मीडिया प्रभारी अनिल बिष्ट द्वारा जानकारी दी गई कि टूर्नामेंट के मैन ऑफ द सीरीज विकास भवन स्ट्राइकर के आशीष रावत रहे। फाइनल मैच में फाइटर ऑफ द मैच हेल्थ वॉरियर के डॉ योगेश उनियाल रहे जिनके द्वारा 82 रनों की पारी खेली गई।

विजेता एवं रनर उप टीम को ट्रॉफी मुख्य अतिथि डॉ बी एस रावत मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ पी एस पोखरियाल प्रमुख अधीक्षक एवं बबीता बिष्ट क्रीड़ा अधिकारी द्वारा प्रदान की गई। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 21 हजार का पारितोषिक जबकि रनर टीम को ट्रॉफी के साथ 11 हजार का ईनाम दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *