मुख्य चुनाव आयुक्त ने यमुनोत्री धाम में किए मां यमुना के दर्शन, देश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना
मुख्य चुनाव आयुक्त ने यमुनोत्री धाम में किए मां यमुना के दर्शन, देश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना
यमुनोत्री
अपने उत्तरकाशी भ्रमण के दूसरे दिन भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने विश्व प्रसिद्ध पवित्र धाम यमुनोत्री धाम पहुंचकर मां यमुना के दर्शन किए तथा विशेष पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति, उन्नति एवं खुशहाली की कामना की।
मुख्य चुनाव आयुक्त प्रातःकाल खरसाली हैलीपेड पहुंचे, जहां प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्थानीयों द्वारा उनका स्वागत किया गया। उन्होंने मां यमुना के चरणों में पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की तथा देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती, नागरिकों के कल्याण और राष्ट्र की निरंतर प्रगति हेतु प्रार्थना की।
पूजा-अर्चना के उपरांत मुख्य चुनाव आयुक्त ने धाम परिसर का अवलोकन किया तथा यात्रा व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी, मुकेश चंद रमोला, सचिव मंदिर समिति सुनील उनियाल, प्रदीप उनियाल, सुशील उनियाल, पुरुषोत्तम उनियाल सहित अन्य अधिकारी , तीर्थ पुरोहित और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
