देहरादून- उधमसिंहनगर जनपद के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने जिले में भारी बारिश के चलते प्रभावित क्षेत्र खटीमा, चकरपुर, नानकमत्ता और सितारगंज क्षेत्र में हुए नुकसान की जिलाधिकारी उधम सिंह नगर उदयराज सिंह से दूरभाष के माध्यम से जानकारी ली।
प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर प्रभावितों को तत्काल सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने जिलाधिकारी को यह भी निर्देश दिए कि खाने-पीने एवं दवाओं आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जिला आपदा प्रबंधन से संबंधित अधिकारियों को अलर्ट पर रहने तथा हालात पर नजर बनाए रखने के भी निर्देश दिए।
प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने आपदा कंट्रोल रूम को सक्रिय रूप से कार्य करने को भी निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि खटीमा के चकरपुर में प्रभावित 250 लोगो को खटीमा मंडी में शिफ्ट किया गया है।
ऊधमसिंह नगर जिले में बारिश के चलते हुए नुकसान का जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने डीएम यूएस नगर से दूरभाष के माध्यम से ली जानकारी
ऊधमसिंह नगर जिले में बारिश के चलते हुए नुकसान का जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने डीएम यूएस नगर से दूरभाष के माध्यम से ली जानकारी


