दर्दनाक हादसा: महिला दरोगा की सड़क हादसे में मौत, महिला कांस्टेबल घायल
देहरादून- उत्तरकाशी के बड़कोट थाने में तैनात महिला दरोगा की देहरादून में हुए सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि महिला कांस्टेबल घायल हो गई। महिला दरोगा कांवड़ ड्यूटी के लिए हरिद्वार जा रही थी।
जानकारी मिली है कि सुबह अपनी दोनों पुलिसकर्मी महिला दारोगा कांता थापा और सिपाही शकुंतला ड्यूटी पर जा रहे थे। आईएसबीटी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें महिला सब इंस्पेक्टर की मौके पर मौत हो गई और एक पुलिसकर्मी घायल हो गई। घायल महिला को अस्पताल में रेफर किया गया है। दोनों पुलिसकर्मी स्कूटी पर सवार होकर ड्यूटी जा रहे थे। मौके पर तमाम पुलिस महकमा पहुंचा है।


