राईका नैनबाग अभिभावक संघ के अध्यक्ष बने धीरेंद्र पंवार

 

राईका नैनबाग अभिभावक संघ के अध्यक्ष बने धीरेंद्र पंवार

नैनबाग (शिवांश कुंवर)- सरदार सिंह रावत राजकीय आदर्श इण्टर कॉलेज नैनबाग टिहरी गढ़वाल में आज अभिभावक अध्यापक संघ का वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। जिसमें नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया अध्यक्ष पद पर धीरेंद्र सिंह पंवार, उपाध्यक्ष पद पर चंद्रशेखर नौटियाल (प्रधानाचार्य पदेन), कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश तोमर, सचिव पद पर अध्यापक कैलाश सिंह रावत सह सचिव रेखा, बबीता, तिबो देवी, इंदिरा देवी , प्यारो देवी, रमेश शाह, दीपिका देवी,सुरेश, रजनी देवी, सुमन,डोडू दास को कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया संपूर्ण चुनाव निर्विरोध रूप से संपन्न हुआ । नवीन कार्यकारिणी द्वारा छात्रों के विकास हेतु संकल्पित रहने की बात कही गई तथा छात्रों में अनुशासन को बढ़ावा देने एवं नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए सुझाव दिए गए। विद्यालय का  परीक्षाफल शत प्रतिशत रहने पर सभी अभिभावकों द्वारा प्रशंसा व्यक्त की गई कार्यकारिणी की विगत वर्ष का आय -व्यय सभी सदस्यों के सामने एच डी अंसारी द्वारा रखा गया जिस पर सभी के द्वारा अनुमोदन किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर नौटियाल द्वारा समस्त उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया तथा विद्यालय के विकास हेतु सबसे सहयोग की अपील करते हुए कहा कि विद्यालय के सर्वांगीण विकास हेतु कार्य किया जाएगा और किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा उनके द्वारा अभिभावकों से विद्यालय के चारों ओर हो रहे अतिक्रमण पर कहां गया कि चारों ओर से लोग पानी के निकासी पाइप  एवं कूड़ा आदि विद्यालय में फेंक रहे हैं इसके पश्चात सभी उपस्थित अभिभावकों द्वारा हो रहे अतिक्रमण को देखकर मौके पर जाकर अतिक्रमण  को हटाया गया तथा जो पाइप विद्यालय की ओर छोड़े गए थे उन्हें हटाया गया साथ ही समस्त उपस्थित अभिभावकों द्वारा संबंधित लोगों को चेतावनी दी  कि इस प्रकार का कृत्य पुनः ना करें अन्यथा आपके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी जिस पर उन लोगों द्वारा सहमति प्रदान की गई कि पुनः इस प्रकार का कार्य नहीं करेंगे प्रधानाचार्य चंद्रशेखर नौटियाल ने कहा कि अच्छा नेतृत्व समाज का पथ प्रदर्शक होता है और वह समाज को एक नई दिशा प्रदान करता है।
इस अवसर पर शमशाद खान, अतुल नौटियाल, मनोज नेगी, एचडी अंसारी, महावीर सिंह चौहान, वीर सिंह,  अरविंद हनुमंती, नरेंद्र पंवार, मेघा सजवान, सविता रमोला, राय सिंह, प्रमिला चौहान, बचन सिंह पंवार, कैलाश सिंह रावत, सविता रमोला आदि अध्यापक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!