यमुना नदी में फंसी गाय का रेस्क्यू कर राजस्व विभाग की टीम ने सकुशल निकाला बाहर
यमुना नदी में फंसी गाय का रेस्क्यू कर राजस्व विभाग की टीम ने सकुशल निकाला बाहर
नैनबाग (राजीव डोभाल)– नैनबाग के समीप यमुना नदी तट पर फसी गाय कि सूचना तहसील नैनबाग को मिलते ही कानूनगो उपेंद्र राणा व पूरी राजस्व टीम यमुना नदी तट पर पहुंचकर नदी से गाय को सकुशल निकाला गया । यमुना नदी का तेज बहाव के कारण गाय बीचों-बीच फंसी हुई थी ।जिसको राजस्व विभाग की टीम के द्वारा कड़ी मेहनत के बाद नदी से कुशल बाहर निकल गया ।

तहसील नैनबाग की रेस्क्यू टीम ने यमुना नदी में लाइव जैकेट पहनकर रसियों के सहारे यमुना नदी से गाय को बाहर निकल गया। रेस्क्यू टीम में कानूनगो उपेंद्र राणा, रजिस्टर कानूनगो हर्षमणी नौटियाल, जावेद अली, राजस्व उप निरीक्षक पवन राणा, नीरज भट्ट, कासिया चौहान, अनिल कुमार मौजूद थे।
