अंतर्राष्ट्रीयउत्तराखंडखेलराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

लंदन पहुंचने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी का प्रवासियों ने किया भव्य स्वागत

लंदन पहुंचने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी का प्रवासियों ने किया भव्य स्वागत

लंदन– चार दिवसीय ब्रिटेन दौरे सीएम पुष्कर सिंह धामी लंदन एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री के स्वागत में बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय पहुंचे। लंदन पहुंचने पर भारतीय समुदाय और उत्तराखंड मूल के लोगों के द्वारा मुख्यमंत्री का उत्तराखण्ड के पारंपरिक वाद्य यंत्रों के वादन और उत्तराखण्ड की परम्परा के अनुसार गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का यह डेलिगेशन 25 सितंबर से 29 सितंबर तक ब्रिटेन दौरे पर रहेगा। राज्य सरकार का डेलिगेशन लंदन और बर्मिघम में दुनिया के बड़े बिजनेस हाउसेस से बैठक करेगा और आगामी दिसंबर में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए न्यौता देगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लंदन और बर्मिघम दौरे पर टूरिज्म, आईटी, एजूकेशन, हेल्थकेयर, फूड प्रोसेसिंग के अलावा ऑटोमोबिल इन्डस्ट्री के उद्योग घरानों के साथ बैठकें की जाएंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *