स्वामीनारायण गुरुकुल राजकोट ने बीकेटीसी को दिया साधुवाद
बदरीनाथ- स्वामीनारायण गुरुकुल राजकोट संस्थान की संत मंडली ने श्री बदरीनाथ धाम के दर्शन के बाद आज श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति को साधुवाद दिया ।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि रविवार को स्वामीनारायण गुरुकुल राजकोट संस्थान के गुरु संचालक जगत पावन दास स्वामी सहित 70 शिष्य संतमंडली श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे।


