कबड्डी में ग्राम भटोली की टीम रही विजय
नैनबाग (शिवांश कुंवर)- क्रीड़ा सांस्कृतिक एवं पर्यटन विकास समिति मौगी में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में ग्राम भटोली की टीम विजय रही। क्रीड़ा सांस्कृतिक समारोह में मंत्रियों, प्रतिनिधि गणों व सामाजिक कार्यकर्ताओं में शिरकत की, जिसमें कई जौनपुरी, जौनसारी, हिमाचली कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। ज्येष्ठ प्रमुख सरदार सिंह कंडारी ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद भी टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए भरपूर सहयोग मिला है। हम निरंतर अपनी संस्कृति को बचाने के लिए खेलों के माध्यम से ऐसे टूर्नामेंट हर साल करते रहेंगे, ताकि आने वाली पीढ़ी अपने संस्कृति से जुड़े रहे। और अपनी संस्कृति बोली भाषा वेशभूषा परिचित हो सके।


