ततैया के हमले से बुजुर्ग की मौत
मसूरी- कैम्पटी के रियाट गांव निवासी सुरजन सिंह राठौर सुबह अपने गाय और बकरियों को चुगाने के लिए जंगल की ओर गए थे कि अचानक ततैयों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए साथ ही उनके गए और बकरियों पर भी ततैयों द्वारा हमला किया गया घास लेने गई महिला को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने आसपास के लोगों को इसके बारे में बताया इसके बाद उन्हें उप जिला चिकित्सालय लाया गया जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


