नैनबाग (राजीव डोभाल/अमित नौटियाल)- नैनबाग के जाखधार में तीन दिवसीय 32वां भद्रीघाटी क्रीड़ा सांस्कृतिक एवं विकास समारोह का आयोजन किया जाएगा।
भद्रीघाटी क्रीड़ा सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष सोमबारी नौटियाल ने बताया कि 25 से 27 नवंबर तक आयोजित होने वाले क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह में स्थानीय लोग कलाकारों छात्रों महिलाओं एवं युवक मंगल दलों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध लोक कलाकारों, बिस्मिल्लाह खान से सम्मानित रेशमा शाह व अन्य कलाकारों द्वारा रात्रि संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधायक खजान दास भी मेले में शिरकत करेंगे।


