उत्तराखंडहादसा

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल 

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल 
 
धनौरी (श्रवण गिरी)- अज्ञात ट्रक की चपेट मे आकर दो बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची धनौरी पुलिस ने घायल युवकों को उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल मे भर्ती कराया।
मिली जानकारी के अनुसार तेलीवाला उर्फ़ शिवदासपुर निवासी बीस वर्षीय अजय कुमार उन्नीस वर्षीय रोहित कुमार किसी काम से  बाईक पर सवार होकर बहादराबाद जा रहे थे।कृषि विज्ञान केंद्र के समीप तिरछे पुल पर सामने से आ रहे अज्ञात ट्रक ने बाईक सवार युवकों को अपनी चपेट मे ले लिया।ट्रक की चपेट मे आने से दोनो बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर मौके पर पहुंची धनौरी पुलिस ने घायल युवकों को उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल मे भर्ती कराया।पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *