उत्तराखंडटिहरी गढ़वाल

BIG BREKING- एसएसपी आयुष अग्रवाल ने किये बंपर तबादले  

BIG BREKING- एसएसपी आयुष अग्रवाल ने किये बंपर तबादले  

 

 

टिहरी- जनपद टिहरी के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने जिले में कई पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जिसमें सबसे पहले ऋषिकेश के निकट मुनिकीरेती थाने में तैनात इंस्पेक्टर रितेश शाह की जगह इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान को जिम्मेदारी दी गई है। इंस्पेक्टर रितेश शाह का ट्रांसफर हरिद्वार हुआ है। इसके अलावा 14 अन्य पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। जिनमे विनोद कुमार शर्मा को चौकी प्रभारी कुमालडा, संजय मिश्रा को थानाध्यक्ष कैम्पटी, रामनरेश शर्मा को चौकी प्रभारी नैनबाग, प्रवीण कुमार को चौकी प्रभारी पीपलडाली, शांति प्रसाद चमोली को चौकी प्रभारी बीपुरम, धर्मेंद्र रौतेला को थानाध्यक्ष लंबगांव, महावीर सिंह रावत को थानाध्यक्ष थत्यूड़, धनराज सिंह बिष्ट को वरिष्ठ उप निरीक्षक नई टिहरी, नरेंद्र गहलावत को थानाध्यक्ष हिंडोलाखाल, मनीष नेगी को चौकी प्रभारी गजा, आमिर खान को चौकी प्रभारी आगरा खाल, ओमकांत भूषण को प्रभारी सीआईयू ढालवाला, सत्येंद्र नेगी को चौकी प्रभारी प्लाज्डा की जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावा चार अन्य पुलिस अधिकारियों को अलग-अलग थाने में भेजा गया है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *