उत्तराखंड

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने किया नवनिर्वाचित सभासद सचिन गुहेर को सम्मानित

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने किया नवनिर्वाचित सभासद सचिन गुहेर को सम्मानित

 

मसूरी (रोशन वर्मा)–श्रमजीवी पत्रकार यूनियन मसूरी इकाई के द्वारा आज नवनिर्वाचित सभासद सचिन गुहेर को सम्मानित किया गया. बताते चलें कि सचिन गुहेर पत्रकार जगत से ही आते हैं और वह श्रमजीवी पत्रकार यूनियन मसूरी इकाई के सदस्य भी हैं . जिसको लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष और समस्त कार्यकारिणी के द्वारा आज सचिन गुहेर जी को सम्मानित किया गया. इस मौके पर सचिन गुहेर ने कहा कि पहले पत्रकारिता के माध्यम से शहर की सभी समस्याओं को उजागर करने का कार्य लगातार करते रहे और अब जनता ने उनको प्यार और विश्वास के साथ नगर पालिका तक पहुंचाया है तो अपने वार्ड की सभी जन समस्याओं का निराकरण करने का हर संभव प्रयास करेंगे. साथ ही उन्होंने अपनी यूनियन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उन्हें इस योग्य समझा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *