उत्तरकाशीउत्तराखंड

पीएम मोदी पहनेंगे ऊन से बने कोट-पजामा और पहाड़ी टोपी, ग्रामीणों ने तैयार किया पारंपरिक परिधान

पीएम मोदी पहनेंगे ऊन से बने कोट-पजामा और पहाड़ी टोपी, ग्रामीणों ने तैयार किया पारंपरिक परिधान

सीमांत ग्राम्य उद्योग भेंट करेगा प्रधानमंत्री को पहाड़ का मुख्य वस्त्र मिरजाइ

उत्तरकाशी(वीरेंद्र सिंह नेगी)–

 

 

उत्तरकाशी जनपद में मां गंगा शीतकालीन प्रवास (मुखीमठ)मुखबा में एक दिवसीय दौरे पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तैयारियों को लेकर स्थानीय निवासियों में काफी उत्साह दिख रहा है. मां गंगा के मायके मुखवा व वाइब्रेंट विलेज हर्षिल की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां के पारंपरिक परिधान में नजर आ सकते हैं. प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन व् ग्रामीण उनके लिए पारंपरिक परिधान तैयार करा रहा है.

 

. इनमें भेड़ की ऊन के कपड़े से बना बंद गले का कोट, पजामा व पहाड़ी टोपी शामिल है। जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री को शीतकालीन यात्रा के दौरान किन्नौरी जनजाति समुदाय के द्वारा तैयार किए स्थानीय उत्पाद भेंट करने की योजना बनाई है।जिसमे कोट, पजामा व पहाड़ी टोपी को चुना गया। इसमें पहाड़ी टोपी भी होगी. जिस पर ब्रह्मकमल लगा होगा।

 

 

. सीमांत ग्राम्य उद्योग के कमल सिंह नेगी ने बताया कि जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री के लिए स्लेटी व बादामी रंग के ऊनी कपड़े तैयार तैयार करने को कहा है। इस ऊन से बने भेंडी की खासियत मानी जाती है. शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने के दृष्टिगत यहां के किसी शीतकालीन पर्यटन स्थल का दौरा करने का आग्रह किया है . जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सकता है और राज्य को ऊर्जा मिल सकती है ।

 

. सीमांत ग्राम्य उद्योग प्रधानमंत्री के परिधान में जुटा है. जो बनकर लगभग तैयार हो चूका है. वहीं कमल सिंह का कहना है. ये परिधान प्रधानमंत्री व् गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान के लिए बनाये गए है. ये ऊनी वस्त्र पहाड़ो कि मुख्य पहचान है. जिसे हम प्रधानमंत्री को भेंट करेंगे.ये वस्त्र का नाम मिरजाइ है. जो विलुप्त के कगार पर था. इसे अब फिर से बना कर इसे आने वाले पीढ़ी व् पूरे भारत व् विश्व में दिखाया व् बनाया जायेगा. इसका प्रचलन फिर से किया जायेगा.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!