उत्तराखंड

6 अक्टूबर को थौलधार के कमांद में लगेगा चिकित्सा शिविर

हंस फाउंडेशन के सौजन्य से 6 अक्टूबर को थौलधार ब्लाक के कमांद में लगेगा चिकित्सा शिविर

टिहरी/थौलधार(थौलधार से सुनील जुयाल की रिपोर्ट) –6 अक्टूबर विकासखंड थौलधार के राजकीय इंटर कॉलेज कमांद में उप जिलाधिकारी टिहरी/कडींसौड़ संदीप कुमार की विशेष डिमांड पर हंस फाउंडेशन के द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

शिविर में विभिन्न रोगों से संबंधित चिकित्सकों की टीम शिविर में उपस्थिति रहेगी।

क्षेत्र की समस्त जनता इस शिविर में पहुंचकर अपने स्वास्थ्य से संबंधित रोगों का उपचार करवाऐं एवं शिविर का लाभ ले।

उप जिलाधिकारी टिहरी/कडींसौड़ श्री संदीप कुमार जी ने विकासखंड थौलधार की जनता के लिए हंस फाउंडेशन से विशेष निवेदन कर शिविर का आयोजन करवाया है।

राजस्व उप निरीक्षक मैंडखाल सुरेन्द्र सिंह रावत ने प्रगति मिडिया को इस शिविर लगाने की जानकारी दी है।

उप जिलाधिकारी महोदय ने खंड विकास अधिकारी थौलधार एवं तहसीलदार कंडीसौड़ को निर्देश दिए कि अपने स्तर से क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को अवगत कराएं की क्षेत्रीय जनता में शिविर का प्रचार अधिक से अधिक करें। जिससे कि अधिक से अधिक क्षेत्र की जनता को इसका लाभ मिल सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *