उत्तराखंडउधम सिंह नगरहादसा

बिग ब्रेकिंग- स्कॉर्पियो नहर में गिरी, एक महिला की मौत, पांच घायल

बिग ब्रेकिंग- स्कॉर्पियो नहर में गिरी, एक महिला की मौत, पांच घायल
किच्छा- उत्तराखंड में सड़क हादसों का दौर थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। वहीं ताजा मामला किच्छा से सामने आया है, जहां पिथौरागढ़ से मुरादाबाद जा रही स्कॉर्पियो कार पुलभट्टा थाना क्षेत्र के शंकर फार्म के पास अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को किच्छा सामुदायिक केंद्र भेजा। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बबीता नाम की महिला को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि बबीता अपने पति और अन्य लोगों के साथ मायके जा रही थी। हाल ही में बबीता के भाई का निधन हुआ था, जिसके चलते वह अपने परिवार से मिलने जा रही थी। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दे दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  किच्छा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *