विकास नगर में बहुउद्देशीय शिविर में जनता ने उठाया योजनाओं का लाभ
विकास नगर में बहुउद्देशीय शिविर में जनता ने उठाया योजनाओं का लाभ
विकास नगर (राजीव डोभाल)- धामी सरकार के 3 साल पूरे होने पर विकास नगर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया, जिसमें क्षेत्रीय जनता ने योजनाओं का लाभ उठाया। बहुउद्देशीय शिविर का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने तीन सालों में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश के समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाना का काम किया गया है। सरकार द्वारा जो भी कार्य किया जा रहा है उसको सभी लोगों द्वारा पूरी ईमानदारी पारदर्शिता के साथ के किया जा रहा है जिसका लाभ सीधे प्रदेश के हर जाति वर्ग समाज के लोगों को पहुंच रहा है। खेती बागवानी के क्षेत्र में किसानों को सब्सिडी के माध्यम से कृषि यंत्रों खाद बीज आदि को देने के साथ किसानों की आय को बढ़ाने का काम सरकार द्वारा जोरों पर किया जा रहा है।
बहुउद्देशीय शिविर में सभी विभागों के लगभग कल 38 स्टॉल लगाए गए, जिसमें सभी क्षेत्रवासियों ने अपनी अपनी समस्याओं का समाधान करने के साथ सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाया गया है। शिविर में 17 दिव्यांगों के प्रमाण पत्र और 275 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। खाद्य विभाग के स्टॉल पर नए राशन कार्ड संबंधी 15 आवेदन आए। आठ लोगों का परिवार रजिस्टर संशोधन किया। 15 लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल दी गई. श्रम विभाग में 44 पंजीकरण और चार नवीनीकरण किए गए। चार धाम यात्रा से संबंधित 40 और पंचायती राज विभाग से कुल 38 आवेदन प्राप्त हुए।
शिविर में ब्लॉक प्रमुख प्रशासक विकास नगर जसविंदर कौर बिट्टू , जिला अध्यक्ष भाजपा मिता सिंह, संजय गुप्ता नीरज अग्रवाल, बॉबी,अनिल नौटियाल, सुनील नौटियाल,
उप जिलाधिकारी विनोद कुमार, सीओ भास्कर लाल, खंड विकास अधिकारी शक्ति प्रसाद भट्ट तहसीलदार विवेक राजौरी खंड शिक्षा अधिकारी विनीता कठैत, आदि उपस्थित रहे।
