बिग ब्रेकिंग- बस और लोडर के बीच जोरदार भिड़त, दो की मौत, 14 घायल
बिग ब्रेकिंग- बस और लोडर के बीच जोरदार भिड़त, दो की मौत, 14 घायल
देहरादून- देहरादून से दुखद खबर सामने आ रही है जहां सिंहनी वाला के पास विकासनगर से देहरादून की ओर आ रही बस और लोडर के बीच जोरदार भिड़त हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 112 के माध्यम से थाना सहसपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुयी कि सिंहनीवाला क्षेत्र में एक बस सड़क में पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना पर थाना सहसपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँच कर राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया। मौके पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से बस में फंसे घायलों को बाहर निकालकर तत्काल उपचार हेतु ग्राफिक ऐरा अस्पताल भिजवाया गया। जहाँ डॉक्टर द्वारा बस सवार 01 व्यक्ति और एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में 14 लोग घायल हुए है, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। दुर्घटनाग्रस्त बस विकासनगर से देहरादून की ओर आ रही थी, जो सिंहनी वाला के पास सामने से आ रहे एक लोडर वाहन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के सूचना एसएसपी देहरादून तत्काल घटनास्थल को रवाना हुए। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। सिंहनीवाला क्षेत्र में हुई बस दुर्घटना में घायल व्यक्तियों से एसएसपी देहरादून द्वारा ग्राफिक एरा अस्पताल में जाकर मुलाकात की गई। साथ ही घायल बच्चों व अन्य व्यक्तियों व घायलों का उपचार कर रहे चिकित्सको से घायल व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की गईं, साथ ही उपस्थित अधिकारियों को दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए।
