ट्रेन की चपेट में हाथी की दर्दनाक मौत
ट्रेन की चपेट में हाथी की दर्दनाक मौत
लालकुआं से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां तराई पूर्वी वन प्रभाग के लालकुआं- बरेली रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से नर हाथी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने स्थिति का जायजा लेते हुए मृतक हाथी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बता दें कि जिस जगह पर घटना हुई है। वह हाथी कॉरिडोर क्षेत्र है। हाथी की ट्रेन से टकराकर मौत को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है, जिसको लेकर ग्रामीणों ने रेलवे प्रशासन और वन विभाग पर सवाल खड़े किये। पूर्व में भी उसी घटनास्थल पर ट्रेन की चपेट में आने से कई हाथियों की मौत हो चुकी है। फ़िलहाल, वन विभाग की टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है। दुर्घटना को लेकर वन विभाग के एसडीओ अनिल जोशी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृत हाथी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। यह बेहद गंभीर मामला है और संबंधित लोको पायलट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
