उत्तराखंडकार्रवाईक्राइमदेहरादून

आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टेबाजी का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश

आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टेबाजी का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
देहरादून- एसएसपी अजय सिंह की सूचना पर दून पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टेबाजी का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पटेलनगर क्षेत्र से सट्टे के मुख्य बुकी को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर मोहब्बेवाला में दबिश दी, जहां आरोपी प्रतिबन्धित गो एक्सचेंज एप्प के माध्यम से आईपीएल मैच में ऑनलाइन सट्टा खिलवाते हुए पकड़ा गया। आरोपी के बैक अकाउंट की  जानकारी करने पर उसके एकाउण्ट में सट्टे से कमाए हुए 2 लाख रूपये जमा होने की जानकारी मिली, जिस पर शीघ्र कार्रवाई करते उसके बैक अकाउंट को फ्रीज करवाया गया। आरोपी से बरामद रजिस्टर में सट्टे के करोबार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां पुलिस को प्राप्त हुई है, जिस पर कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अखिल बसंल निवासी मोहब्बेवाला देहरादून बताया।
आरोपी ने बताया कि उसके द्वारा गोएक्सचेंज नाम के एप्प में अपना ऑनलाइन अकाउंट खोला है, जहाँ से वो पैसों में प्वाइंट खरीदता हैं। उन प्वाइंट के माध्यम से अलग-अलग छोटे सटोरियों/पंटर आदि से सट्टा खिलवाता है। अपनी आईडी से गो एक्सचेंज का लिंक देकर अन्य लोगों से भी आईडी पासवर्ड बनवाते हैं। इसके बाद अपने प्वाइंट उनको पैसों में बेचते हैं। रुपये का आदान प्रदान गूगल पे के माध्यम से करते हैं, मैच में जीती हुई धनराशि को वह जीतने वाले व्यक्ति को ऑनलाइन वापस देता हैं। खरीदे गये पांइट के जरिये क्रिकेट मेैच में सट्टा खेला जाता है। सट्टा हर बॉल पर, प्रत्येक ओवर, टीम की हार-जीत, नो बॉल, व्हाइट बॉल, फोर और सिक्स लगने पर सहित अन्य प्रकार से खेला जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *