हरित ऊर्जा की ओर बढ़ता उत्तरकाशी जिला, 24 सोलर प्लांट स्थापित
हरित ऊर्जा की ओर बढ़ता उत्तरकाशी जिला, 24 सोलर प्लांट स्थापित
उत्तरकाशी(वीरेंद्र सिंह नेगी)–सीएम पुष्कर सिंह धामी के लोक कुशल नेतृत्व में उत्तरकाशी जनपद में नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिले के सभी विकासखंडों में फार्मिंग आधारित सोलर योजनाओं के अंतर्गत सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना की जा रही है। वर्तमान में आरपीओ योजना के तहत 200 मेगावाट लक्ष्य के सापेक्ष 24 सोलर प्लांट स्थापित किए गए हैं, जिनसे लगभग 9 मेगावाट विद्युत उत्पादन हो रहा है।
इन संयंत्रों के माध्यम से 100 से अधिक लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ है। साथ ही मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के अंतर्गत अब तक 271 प्लांट के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से सभी को आवेदन पत्र जारी कर दिए गए हैं। इनमें से 42 प्लांट स्थापित होकर संचालित भी हो रहे हैं, जबकि शेष कार्य प्रगति पर है, जो इस वित्तीय वर्ष में पूर्ण कर लिए जाएंगे।
यह योजना न केवल हरित ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है, बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर भी प्रदान कर रही है। यह पहल राज्य की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कद
म है।
