युवा नशे से दूर रहकर अपने करियर पर करें फोकस- अर्पण यदुवंशी SP
उत्तरकाशी(वीरेंद्र नेगी)- मुहिम उदयन के तहत राइकॉ भटवाड़ी मे जनजागरुकता शिविर आयोजित कर एसपी उत्तरकाशी ने छात्र, छात्राओं और आमजन को किया जागरुक.ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के अन्तर्गत अर्पण यदुवंशी, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा युवाओं व समाज को नशा, ट्रैफिक नियमों व अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से जनपद में मुहिम ‘उदयन’ चलायी हुयी है, जो जागृत युवा, जागृत समाज व सशक्त राष्ट्र की थीम पर आधारित है।
मुहिम के तहत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा समय-समय पर स्कूल, कॉलेज, शिक्षण सस्थानों, गांव, मोहल्लों व अन्य प्रतिष्ठित स्थानों पर जन जागरूकता शिविर आयोजित कर छात्र/ छात्राओं के साथ-साथ युवाओं व समाज में व्यापक स्तर पर जन जागरुकता बढ़ाई जा रही है, साथ ही युवाओं का उनके कैरियर के प्रति मार्गदर्शन किया जा रहा है।
मुहिम ‘उदयन’ को आगे बढाते हुये एस0पी0 द्वारा अटल उत्कृष्ट शहीद विपिन शाह राजकीय इंटर कॉलेज भटवाडी में जन जागरुकता शिविर आयोजित कर छात्र-छात्राओं एवं गांव के सम्भ्रांत नागरिकों को नशे के दुष्प्रभाव के साथ-साथ साइबर अपराध, महिला अपराध, ट्रैफिक नियम व अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ एस0पी0 द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया।
एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि वर्तमान परिवेश में नशे का दुष्प्रचलन लगातार बढ़ता जा रहा है, आये दिन युवा नशे के चपेट मे आकर अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं। ज्यादातर युवा वर्ग ही नशे का शिकार हो रहे हैं जो कि बेहद गंभीर समस्या है, युवा हमारे समाज की मुख्य कड़ी है, नशा व्यक्ति को शारीरिक,मानसिक व आर्थिक हर प्रकार से आघात करता है, नशे के चपेट मे आने से व्यक्ति अपना सब कुछ दांव पर लगाकर अपना भविष्य और जीवन बर्बाद कर देता है, नशे से हमें बहुत दूर रहना है तथा अपना पूरा फोकस अपने करियर पर करना है। कार्यक्रम में उनके द्वारा दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में उगाई जाने वाली प्रतिबंधित भांग/अफीम की खेती के बारे में लोगों को जागरूक करते हुये बताया कि भांग से तैयार होने वाले चरस/अफीम से युवा पीढ़ी खोखली हो रही है,युवाओं को इस नशीले पदार्थ की लत लगने से वह इसके आदी हो रहे हैं और अपने जीवन व करियर को तबाह कर रहे है, भांग व अफीम की खेती पूर्णतः प्रतिबंधित है, इस तरह की प्रतिबंधित भांग/अफीम की खेती कर नशे को बढावा देने के साथ-साथ स्वयं को तथा अपने पूरे गांव को भी नशे की ओर धकेल रहे हैं।
एसपी अर्पण यदुवंशी ने सभी को उत्तरकाशी पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार पर रोकथाम हेतु हेल्पलाइन नं0- 7455991223 जानकारी देते हुए नशे के अवैध कारोबार की सूचना उक्त हेल्पलाईन नं0 पर देने के लिए बताया। इसके साथ ही एसपी ने छात्र/छात्राओं को महिला अपराध, बाल अपराध,साइबर अपराध एवं ट्रैफिक नियमों की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम में SHO मनेरी अजय सिंह व म0उ0नि0 गीता प्रभारी महिला काउंसलिंग सेल द्वारा भी सभी को महिला अपराध, बाल अपराध, उत्तराखंड पुलिस एप आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य बलवीर लाल शाह, प्रतिसार निरीक्षक जनक सिंह पंवार, प्रभारी निरीक्षक मनेरी अजय सिंह, निरीक्षक अभिसूचना इकाई बृजमोहन गुसांई, म0उ0नि0 गीता, उ0नि0 निखिल देव चौधरी,अध्यापकगण सहित ग्राम प्रधान, ग्राम प्रहरी वन विभाग के अधिकारी व अन्य सम्भ्रान्त नागरिक मौजूद रहे।


