नाग देवता की नवनिर्मित डोली ने किया यमुना में स्नान
नाग देवता की नवनिर्मित डोली ने किया यमुना में स्नान
नैनबाग(राजीव डोभाल)– नैनबाग क्षेत्र में देवी देवताओं के प्रति श्रद्धा लगाव व जौनपुरी रीति रिवाज सांस्कृतिक विरासत खान-पान वेशभूषा अतिथि देवो भव के लिए जाना जाता है। नैनबाग तहसील के पट्टी लालूर ग्राम पंचायत खैराड़ में नाग देवता की नवनिर्मित डोली बनाई गई जिसकी गांव के नाग देवता मंदिर में तीन दिवसीय पूजा अर्चना प्राण प्रतिष्ठा कर नाग देवता डोली को नैनबाग के समीप यमुना तट पर स्नान कराया गया। वहीं गांव की ध्याणियों (यानी कि विवाहित महिलाएं) व कुंवारी लड़कियों द्वारा अपने ईष्ट देव नाग देवता की चांदी की डोली को बनाया गया। चांदी का छतर भेंट किया गया ।तथा सुख शांति समृद्धि की कामना की नाग देवता की डोली सुबह नाग देवता के निशान डोली व छतर को सभी गांव वालों के साथ-साथ क्षेत्रीय भक्तों द्वारा यमुना नदी में ढोल-नगाड़े सहित पूजा अर्चना कर स्नान कराया गया। तथा तीन दिवसीय पूजा पाठ अर्चना के साथ-साथ रात्रि जागरण व भंडारे का भी आयोजन किया गया है। गांव की विवाहित अविवाहित बेटियां जौनपुरी बैंड बाजे के साथ ईष्ट देव नाग देवता के जयकारे के साथ मंदिर प्रांगण में पहुंची तथा जौनपुरी नृत्य रासो हारूल तांदि नृत्य के साथ जौनपुरी वेशभूषा पहनकर श्रद्धा भाव से देवता से प्रार्थना करते हुए परिवार व क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
स्थानीय निवासी बृजलाल कवि, मोहनलाल कवि ,शिवप्रसाद, श्रीदत्त कवि,गुरु प्रसाद कवि, आदि का कहना है कि ईष्ट देव नाग देवता की डोली को गांव की ध्याणियों एवं गांव वालों के सहयोग से बनाया गया है । तीन दिवसीय पूजा अर्चना रात्रि जागरण व भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सभी भक्तों का स्वागत है।
इस अवसर पर जगदीश प्रसाद कवि, सुंदरलाल कवि, दिनेश कवि, रामलाल, खुशीराम नौटियाल ,सुभाष कवि, प्रदीप कवि रवि प्रसाद कवि, अनिल नौटियाल,=नारायणी देवी, कमला देवी, आमो देवी, श्यामो देवी, महादेई देवी, आदि भक्ति लोग मौजूद रहे।
